फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, दो लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए नरवाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब से भरे एक कंटेनर को काबू किया है। कंटेनर से 470 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई है। पुलिस ने धरोदी गांव के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कंटेनर के साथ दो लोगों को काबू किया। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव कुतुबपुर निवासी महेंद्र राठी व जिला नूंह के गांव नूरपुर निवासी अब्दुल खान के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग शराब तस्करी का काम करते हैं। यह लोग शराब से भरकर कंटेनर ला रहे हैं और उसे आसपास के क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने धरोदी गांव के पास एक ढाबे पर नाका लगा लिया। कुछ देर में ही कंटेनर यहां से गुजर रहा था तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इसमें पुलिस को 470 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर में बैठे दोनों लोगों को काबू कर लिया। आरोपी महेंद्र राठी व अब्दुल खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें