30जेएनडी26: सुमित कुमार एसपी जींद।
जींद। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के लिए सूचित किया है। इसके बावजूद भी जिला के लोग हथियारों को जमा करवाने में रूचि नहीं दिखा रहे। जिसके चलते अब तक 4576 लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाए हैं। इसके अलावा अब भी लाइसेंस धारकों के 4236 हथियार जमा नहीं हुए। अब पुलिस ने इन लोगों को तीन दिन में हथियार जमा करवाने का नोटिस भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुमित कु मार ने असलहा लाइसेंस धारकों से अपने हथियार जमा कराने के निर्देश जारी किए गए थे। लोकसभा चुनाव को शांतिपूवर्क, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी असलहा लाइसेंस धारक अपने हथियार जल्द से जल्द अपने नजदीकी थाना पर जमा करवाकर एक सभ्य नागरिक होने का परिचय देने की अपील की गई थी। इसके बावजूद भी ज्यादातर लोगों ने अपने हथियारों को अब तक जमा नहीं करवाया है। इसको पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए इन लोगों पर तीन दिन का समय देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शस्त्र लाइसेंस धारक के लिए अपना हथियार जमा करवाना अनिवार्य है। प्रत्येक शस्त्र लाइसेंस धारक संबंधित थाना में जाकर अपना लाइसेंसी हथियार निशुल्क जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपना लाइसेंसी हथियार जमा करवा सकता है, लेकिन लाइसेंस जमा की रसीद संबंधित थाना में दिखाना अनिवार्य होगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रबंधकों अपने क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस धारकों का असलहा थाना में जमा कराने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जमा हुए लाइसेंसी हथियारों का ब्यौरा तुरंत कार्यालय में देने के निर्देश दिए हैं।
30जेएनडी26: सुमित कुमार एसपी जींद।