फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला परीक्षा 20 को

Tue, 16 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी28: परीक्षा से संबधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी। स्वयं
विज्ञापन
जींद। डीसी एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चयन परीक्षा के जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके लिए 20 जनवरी को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 20 जनवरी को सुबह 11:30 से 01:30 बजे तक जिले के सभी सात खंडों के 11 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में 80 सीटों के लिए कु ल 3767 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि छटी कक्षा में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत ग्रामीण एवं 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित है। विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले सुबह 10:30 तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ कर पालन करें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी के पास आधार कार्ड या अन्य फोटो लगा पहचान पत्र होना चाहिए। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आए तो स बंधित विद्यार्थी सहायता के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्य दिवस में सुबह 9 से सांय 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी को यूजर आईडी में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड में जन्म तिथि अंकित करनी होगी। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. पंकज, नरवाना के एसडीएम अनिल कु मार दून, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक, सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी व प्राचार्य धनीराम शर्मा मौजूद रहे।

16जेएनडी28: परीक्षा से संबधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें