27जेएनडी34: स्कूल में संविधान दिवस पर शपथ लेते हुए। स्वय
जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को संविधान के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह संविधान की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं। विद्यालय में अंतरसदनीय क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें शिवाजी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर घनश्याम व सुनील कुमार भी मौजूद रहे।