फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी का नहीं कोई स्टैंड : बीरेंद्र सिंह

Fri, 17 May 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी17: समर्थकों की मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। शहर के एक पेट्रोल पंप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों की बैठक हुई। इसमें पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, हिसार लोकसभा से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार जयप्रकाश भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रणजीत सिंह चौटाला के कांग्रेस नेताओं के भाजपा की मदद करने के बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि रणजीत सिंह को कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा अकेले मनोहर लाल, मोदी के नाम पर तो हरियाणा में वोट नहीं मिलते, इसलिए उन्होंने विपक्ष का नाम लेने लगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी में जो है उसका यह धर्म है कि वह कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करें। भाजपा प्रत्याशी के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कोई स्टैंड नहीं है। वह एक स्टैंड पर रहें तो शायद वोट मिल जाए। वो हर रोज स्टैंड बदलते हैं। कभी मंगलसूत्र तो कभी हिंदू-मुस्लिम की एकता। अब हिंदू-मुस्लिम की एकता की बात करते हैं। 2019 वाली मोदी के नाम की लहर इस बार नहीं है। जयप्रकाश के मीटिंग में आने पर दोनों नेताओं के दिल मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल मिलने की बात नहीं है पार्टी का कार्यक्रम है। हम अगर उसमें कोताही करें या चुनाव लड़ने वाला कोताही करें तो दोनों में कहीं न कहीं दोष है। हम ऐसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहते। पार्टी के लिए, इंडिया गठबंधन के लिए, जयप्रकाश के लिए पूरी मदद करेंगे।

16जेएनडी17: समर्थकों की मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें