जींद। केद्र सरकार ने बजट में इस बार आगामी पांच वर्ष में दो करोड़ मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन जिले में इस योजना को सिरे चढ़ाने में प्रशासन फेल होता नजर आ रहा है। योजना के तहत गत वर्ष जिले में 381 लोगों को पीएम आवास के तहत मकान बनाकर देना था, मगर इन लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिला। इसके चलते जिले में अब तक 293 लोगों के मकान ही पूरे हो पाए हैं। इसमें सभी 381 लोगों को प्रथम किस्त प्राप्त हुई है तो 273 को दो किस्त और 290 को 3 किस्त मिली है। इसको लेकर सोनीपत लोकसभा के सांसद ने अधिकारियों को कई बार फटकार भी लगाई, लेकिन उन्होंने आज तक इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इसके अलावा जिले में इस बार एक लाख बेटियां, जिनकी आयु 9 से 14 साल है का सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक लाख बेटियों का डाटा इस टीकाकरण के लिए एकत्रित किया गया है। वहीं आयुष्मान योजना में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व आशा वर्कर को शामिल किया गया है। जिले में लगभग 1433 आशा वर्कर हैं। इसके अलावा 1428 हेल्परों की संख्या हैं। इसके अलावा 1104 आशा वर्करों की संख्या है। इन सभी को अब आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।