फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 330 पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए

विज्ञापन
13जेएनडी04: प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय में मौजूद एडीसी प्रदीप कुमार और अन्य। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत सोमवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पारदर्शी ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 330 पात्र लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए। कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज और विभिन्न खंडों के बीडीपीओ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन तकनीक का सहारा लिया। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करना है। अब जरूरतमंद परिवारों को अपना स्थायी घर मिल गया है। एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि भूमि पर जल्द अपने घर का निर्माण शुरू करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें