फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेहत से खिलवाड़... सुंदर ब्रांच नहर में डाला जा रहा सीवर का पानी

Thu, 10 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सुंदर ब्रांच नहर में डाला जा रहा सीवर का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। गतौली गांव के पंप हाउस पर सुंदर ब्रांच नहर में सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन से सीवर का पानी डाला जा रहा है। सुंदर ब्रांच नहर से सैकड़ों गांव के जलघरों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जुलाना ही नही, बल्कि भिवानी तक सुंदर ब्रांच नहर के पानी को जलघरों में पहुंचाया जाता है।
गतौली गांव के पास नहर में पंप द्वारा पानी डाला जा रहा है, जोकि किनाना कालवा ड्रेन में जींद तक का पानी आता है और भिवानी जिले तक पानी जलघरों में से घरों तक जाता है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग पानी को फिल्टर और साफ करने के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन

घरों में सीवरयुक्त पानी ही सप्लाई किया जाता है जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। किनाना कालवा ड्रेन पर पानी को सुंदर ब्रांच नहर में डालने के लिए कर्मचारी तो लगाए गए हैं, लेकिन इस पानी से होने वाले नुकसान की ओर कोई ध्यान नहीं है। सुंदर ब्रांच नहर में भारी मात्रा में झाग बनते हैं और आगे चले जाते हैं। लगभग दर्जनों गांवों में तो जुलाना क्षेत्र में पानी सप्लाई होता है। इस पानी से जमीन की उर्वर क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।

बढ़ रहे हैं पेट ओर चर्म रोग के मरीज

जुलाना क्षेत्र में पानी खराब सप्लाई किया जा रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस संबंध में डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि खराब पानी पीने से पेट रोग हो जाते हैं और पत्थरी, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। अगर खराब पानी से नहाया जाए तो शरीर की त्वचा के रोग हो जाते हैं।
विज्ञापन


सीधा नहर के पानी को सप्लाई नही किया जाता। पानी को फिल्टर कर फिटकरी से साफ करके ही विभाग द्वारा सप्लाई किया जाता है।

- भूपेंद्र चौधरी, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।

अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी बात है तो मौके पर कर्मचारियों को भेज कर जांच करवाई जाएगी। किनाना कालवा ड्रेन के पानी को सुंदर ब्रांच नहर में ही डाला जाता है। अगर गंदगी डाली जा रही है तो मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

-पुनीत रॉय, एक्सईएन सिंचाई विभाग जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें