फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते रजत और स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
नरवाना। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक से छह अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नरवाना के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नवीन खटकड़ ने रिकर्व राउंड के 70 मीटर-1 मुकाबले में रजत पदक हासिल किया जबकि 70 मीटर-2 मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। नवीन ने ओवरऑल श्रेणी में भी रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग के इंडियन राउंड में शुभम ने रजत पदक जीतकर अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ ली। खिलाड़ियों की इस सफलता से उनके अभिभावकों और विद्यालय में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी में योगदान देने वाले प्रशिक्षक बारे राम और शिक्षिका सुनीता राविश के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें