20जेएनडी45- एसडी कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण करते हुए विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज।
उचाना। सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय उचाना मंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण किया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से चलाए गए 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधरोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राजबाला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। संवाद