फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी18-डिफेंस कॉलोनी के एक पार्क में पौधरोपण करने पहुंची सेव संस्था की टीम। स्रोत सदस्
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरमेंट (सेव) की ओर से डिफेंस कॉलोनी में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को संस्था के सदस्यों ने डिफेंस कॉलोनी में मकान नंबर 4347-4348 के सामने स्थित पार्क में श्रमदान कर पौधे लगाए और पार्क में फैली गंदगी को साफ किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में आयोजित यह संस्था का 478वां अभियान था। अभियान के दौरान सदस्यों ने पार्क में पड़े पॉलिथीन और अन्य कचरे को एकत्रित कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्मजीत देशवाल, बलजीत सिंह रेढू, अजमेर सिंह चौहान, बलबीर सिंह श्योकंद, सुल्तान सिंह आर्य, फौजी बलवीर सिंह ईगराह, हरवीर सिंह व विनय सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें