फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा उदय के तहत होगा पौधरोपण : एडीसी

Tue, 09 Jul 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राज्य सरकार के निर्देश पर हरियाणा उदय कार्यक्रम का आयोजन दोबारा शुरू कराया जाएगा। इसको धरातल पर लागू करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को एडीसी डॉ. हरीश हरीश वशिष्ठ ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन कार्यक्रम आयोजित करवाएगा। अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिले में इस अभियान के तहत अधिकाधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान जिले के नागरिक, एनजीओ, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संगठन व अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत कंडेला व जीतगढ़ गांव की व्यायामशाला से की जाएगी। जिलेभर में विभिन्न विभागों की ओर से पौधारोपण के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की विशेष गतिविधियों का आयोजन करवाएं। इसी प्रकार उन्होंने अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को भी हरियाणा उदय से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में सभी सार्वजनिक जगह जैसे व्यायामशाला, जलघर, स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी जमीन पर सघन रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों को इन पौधों के पेड़ बनने तक देखभाल करने के लिए जागरूक किया जाए। इस अवसर पर जींद एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों एसडीएम मनीष फोगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, जुलाना एसडीएम अजय सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीपीओ सुलोचना कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें