11जेएनडी20-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां में पौधरोपण करते हुए संस्था के सदस्य और श
जींद। श्री सत्य साईं सेवा संस्था की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलों कलां में प्रेम तरु अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष रामकिशन, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर आर्य और प्राचार्य शिवनारायण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण से लगाव रखना वर्तमान की जरूरत है। इसी मुहिम को उनकी संस्था आगे बढ़ा रही है और जगह-जगह जाकर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस मौके पर राजेश शर्मा, गौरव आशरी, नरेश कुमार, अमित चहल, बबीता, निशा और निधि भी मौजूद रहे।