19जेएनडी20-निडाना गांव में पौधरोपण करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। राष्ट्रीय पोषण माह व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल यादव के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निडाना के अंतर्गत फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन, परिवार को स्वस्थ रखने और पोषण माह की सभी गतिविधियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अन्य विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जाए। अधिक से अधिक लाभार्थियों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाए। इस मौके पर वीरेंद्र, सीमा, निर्मला, अमित और निधि भी मौजूद रहे। संवाद