फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक पौधे लगाए, पर्यावरण बचाएं : बिजेंद्र बूरा

Thu, 06 Jun 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर बिजेंद्र बूरा ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह दी। लू से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। बताया गया कि अधिक पसीना निकलने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। अत: तरल पेय अधिक से अधिक मात्रा में लें। चाय, कॉफी या अधिक कार्बोनेटेड पदार्थों का सेवन न करें। बिना कार्य घर से बाहर निकलें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी सुमित्रा देवी, संदीप कुंडू, सुनीता व नीलम मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें