फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिल्लूखेड़ा आज रहा सूखा, नरवाना में बरसे बदरा

Sat, 03 Aug 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में शुक्रवार को फिर से कुछ बारिश हुई। सबसे ज्यादा नरवाना में 17 एमएम, जींद में चार एमएम तथा उचाना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। अलेवा, पिल्लूखेड़ा, जुलाना व सफीदों में बूंद भी नहीं गिरी। वीरवार व शुक्रवार को हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अच्छी बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में कुछ समय के लिए ही धूप निकली थी। दोपहर को साढ़े 12 बजे के आसपास बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही देर में रुक गई। इस दौरान नरवाना में 17 एमएम, जींद में चार तथा उचाना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य भागों में बूंद भी नहीं गिरी। शुक्रवार को हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत दर्ज की गई। रात को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दो दिन में हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। डेढ़ महीने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। धान की फसल भी प्रभावित हो रही थी। दो दिन से हो रही बारिश धान के संजीवनी बनकर बरस रही है। बाजरे की फसल के लिए यह बारिश बहुत ही लाभदायक होगी। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में और अच्छी बारिश होगी।
लगातार बारिश की संभावना बन रही है। चार दिन तक बारिश होने की उम्मीद है। किसानों को चाहिए कि वह अपने खेतों में खड़ी धान की फसल में हल्की सिंचाई करें। यदि बारिश तेज होती है तो फिर सिंचाई की जरूरत नहीं है। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें