टूटे हुए खंभे को हटवाते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ में नेशनल हाईवे 152-डी के पास एक ट्रक ने बिजली का पोल तोड़ दिया। गांव किलाजफरगढ़ 152-डी नेशनल हाईवे के पास एक ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना बिजली निगम के एरिया इंचार्ज एएफएम चांद सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम का फोरमैन मौके पर पहुंचा तो पाया कि निगम ने बिजली की नई लाइन के लिए पोल खड़े किए गए थे, जिनमें से एक पोल को एक वाहन चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया है। इसके बाद मामले की सूचना फोरमैन ने एसडीओ गुलशन कुमार को दी गई। उपमंडल अधिकारी ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए इसकी सूचना पुलिस को दी गई हैं।