शहर के पटियाला चौक स्थित तिकोने पार्क के बाहर कूड़े का ढेर लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैली रही है जिससे पार्क में आने वाले लोगों का बैठना दूभर हो गया है। डस्टबिन की कमी और नियमित सफाई न होने से बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। नगर परिषद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
-नसीब पटियाला चौक निवासी, जींद।