फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी करने पर कबूतरबाज गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विदेश भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कैथल से एक कबूतरबाज को सीआईए ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैथल के सीवन गांव निवासी दविंद्र सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


लोन गांव निवासी दीपक ने 12 दिसंबर को एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विकास 23 दिसंबर 2022 को विदेश भेजने वाले एजेंट चीका निवासी संदीप, कैथल निवासी देवेंद्र, गांव बिधराण निवासी धोला तथा उसके जीजा नरेश के माध्यम से इटली के लिए निकला था। आरोपियों ने उसके भाई को धोखाधड़ी कर लीबिया भेज दिया। 11 दिसंबर को लीबिया में डोकरों ने राशि न देने पर उनकी हत्या कर दी थी।
घटना का उस समय पता चला, जब लीबिया में फंसे सहारनपुर यूपी निवासी हरीसिंह, कुनाल राणा और गांव अदाना निवासी गुरी ने उन्हें पाकिस्तानी युवक का फोन लेकर चोरी छुपे उन्हें बताया और साथ ही शव को दफनाने की बात कही। दीपक ने बताया कि एजेंटों ने उसके भाई को माफिया को बेच दिया था। उनसे पांच हजार डाॅलर की और मांग की जा रही थी। नवंबर में उन्होंने पांच लाख रुपये एजेंटों को भेजे थे। दीपक ने बताया कि वह अपनी एक एकड़ जमीन को बेचकर 25 लाख रुपये आरोपियों को दे चुके थे। इसके बाद भी उसके भाई विकास की हत्या कर दी गई। नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीवन से कबूतरबाजी के आरोप में दविंद्र सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए ने दविंद्र सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें