फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शुरू हुई फिजिकल काउंसिंलिंग

Thu, 18 Jul 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में फिजिकल काउंंसिलिंग के तहत दाखिला लेने आए विद्यार्थी।
विज्ञापन
जींद। स्नातक में दाखिले के लिए कॉलेजों में दो मेरिट लिस्ट के बाद भी काफी संख्या में सीटें रिक्त हैं। इनको भरने के लिए महाविद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पोर्टल भी खोला है ताकि वह ऑनलाइन आवेदन कर सकें। इसके बाद विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


दाखिले के लिए राजकीय पीजी कॉलेज में काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पार्क में ही डेस्क लगा दिए गए। इसमें द्वारा छात्रों की ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करवाया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट को जारी किया गया। इसके तहत छात्र रात 12 बजे तक अपनी फीस ऑनलाइन भर कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय में प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के तहत बीए इंग्लिश में 29 खाली सीटों पर चार, बीए ज्योग्राफी में 24 सीटों पर दो, बीसीए में 34 खाली सीटों पर 19, बीबीए में 20 खाली सीटों पर एक, बीकॉम में खाली 123 सीटों पर एक, बीएससी इन लाइफ साइंस में 89 सीटों पर 13, बीएससी इन फिजिकल साइंस में 190 सीट पर पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 17 से 30 जुलाई तक विद्यार्थी नए आवेदन व पहले किए गए आवेदनों में संशोधन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 18 से लेकर 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। 25 से लेकर 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।



संकाय बीकॉम
अधिकतम

न्यूनतम

आल इंडिया

86.40

हरियाणा जनरल
68.80

58.50



संकाय बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस

ऑल इंडिया

98.20

72.80

हरियाणा जनरल
64

60.20

..............

संकाय बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस

ऑल इंडिया

84.60

59.40

.............

संकाय बीसीए

ऑल इंडिया

81

79

हरियाणा जनरल
78

74

एआइओइडब्लयूएस 63

बीसीए

73

70

...............

संकाय. बीए आर्ट्स अंग्रेजी

ऑल इंडिया

85

67.6

...................

संकाय बीए ज्योग्राफी

ऑल इंडिया

85.4

68.2

............

संकाय बीबीए

आल इंडिया

75.40




फिजिलक काउंसिलिंग के तहत शुरू किए दाखिले

राजकीय पीजी कॉलेज में कई संकायों में सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला शुरू किया गया है। पहले दिन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के प्रांगण में ही हेल्प डेस्क लगवाए गए ताकि किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो। नए आवेदन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल भी खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, पीजी कॉलेज, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें