जींद। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो शेयर करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सीआईए स्टाफ के एसआई कुलदीप ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाडला पंडित नामक आईडी पर पिस्तौल के साथ फोटो शेयर की गई है। पुलिस ने आईडी की जांच की तो उसमें हथियार के साथ फोटो शेयर मिली। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद