फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी भी करें मतदान : एसडीएम

Mon, 06 May 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े ​अ​धिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं
विज्ञापन
सफीदों। लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने की।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने अधिकारियों एवं कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए डीसी अथवा पोस्टर बैलेट से अपना मतदान अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि सफीदों के लघु सचिवालय स्थित कमरा नम्बर 117 में सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमें चुनाव ड्यूटी से संबंधित कर्मी अपना आवेदन फॉर्म नम्बर 12/12 ए को भरकर उक्त सुविधा केंद्र पर जमा करवा सकते है तथा वहीं से अपना पोस्टर बैलेट अथवा चुनाव ड्यूटी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इसी तरह का एक सुविधा केंद्र जींद के अर्जुन स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाॅल में भी स्थापित किया जाएगा। चुनाव से जुड़े कर्मी वहां भी अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है। लिहाजा प्रत्येक मतदाता को अपना वोट अवश्य डालना चाहिए ताकि लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे भी 25 मई को होने वाले लोकतंत्र पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर राजकीय कॉलेज सफीदों की प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्रधानाचार्य डाॅ. जयविन्द्र, निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, सतीश कुमार, चैन सिंह मौजूद थे।

06जेएनडी10: चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें