16जेएनडी42-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और कुलपति प्रो. रामपाल सैनी। स्रोत संस
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 15 महाविद्यालयों के 25 कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य संरक्षक के रूप में पहुंचे कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि इसका मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता तथा सेवा भाव को विकसित करना है। संवाद