व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी देते एसएमओ।
- फोटो : AMAR UJALA
सफीदों के एक वार्ड के व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को क्वारंटीन कर दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों को मुनादी करके जागरूक किया जा रहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति उक्त परिवार के सदस्यों से पिछले 4 दिन में मिला है तो वह सफीदों के नागरिक अस्पताल के रूम नंबर 18 में अपने सैंपल दे सकता है। व्यक्ति नाइजीरिया से लौट है।आने के बाद उसे जींद के उत्तम पैलेस मैं रखा गया था।