फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में व्यक्ति घायल

Fri, 12 Apr 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों लाभ सिंह होटल के निकट तेज रफ्तार वाहन ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार घायल हो गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बानियाखेड़ा गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की रात में वह गाड़ी लेकर पानीपत से गांव वापस लौट रहा था। जब वह सफीदों शहर में पहुंचा तो लाभ सिंह होटल के पास दूसरी साइट से आए वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उसकी बाजू पर काफी चोट आई है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें