सफीदों। व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने बिट्टू, आदेश व निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भूसलाना गांव निवासी टिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अगस्त की शाम को बिट्टू, आदेश व निशान सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उधार मांगा तो जान से मार देंगे। उसके बाद वह खेत में आकर काम करने लगे। शाम साढ़े 6 बजे तीनों आरोपी चाकू, लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना सफीदों पुलिस ने टिंकू की शिकायत पर बिट्टू, आदेश व निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद