जींद। लोहचब गांव से सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोहचब निवासी रामनिवास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि उनकी टीम मनोहरपुर गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि लोहचब गांव निवासी रामनिवास हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ बेचता है। इस समय गांव के बस अड्डे पर है। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर उसके पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन मिली। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि रामनिवास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद