अलेवा। सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बधाना-कुचराना लिंक मार्ग के कच्चे रास्ते पर खेत में छापा डालकर बधाना निवासी युवक को 36 बोतल कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस को किसी ने सूचना दी कि बधाना निवासी संदीप गांव से कुचराना जाने वाले कच्चे रास्ते पर पंचायती खेतों में बनाए कोठे में कच्ची शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सीआईए ने एसआई अशोक कुमार की अगुवाई में कोठे पर छापे डालकर संदीप को प्लास्टिक की कैनी में भरी 36 बोतल कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।