04जेएनडी18-यूनियन बैंक के आस-पास रजबाहा रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें जो कई दिनों से खराब है। संवाद
उचाना। रजबहा रोड पर यूनियन बैंक के आस-पास काफी दिनों से पीडब्ल्यूडी की लगाई गई स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से आवागमन करने वालों, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार, वाहन चालक कई बार मांग कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। यहां पर सुबह-शाम को काफी संख्या में युवा, महिला, बच्चों के अलावा बुजुर्ग भी सैर के लिए आते-जाते है। रोड पर अंधेरा होने के चलते आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तरषेम, मोहित, सुरेंद्र ने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा लाखों रुपये खर्च करके स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। काफी समय तक तो ये ठीक प्रकार से शाम होते ही जलती थी लेकिन अब काफी दिनों से ये बंद है। रजबहा रोड पर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जब यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाई है तो इनको ठीक भी करना चाहिए। शाम होते ही अंधेरा रजबहा रोड पर छा जाता है। अंधेरा होने के बाद लाइटों को जलने से रोड के साथ-साथ शहर की शोभा बढ़ती है।
04जेएनडी18-यूनियन बैंक के आस-पास रजबाहा रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें जो कई दिनों से खराब है। संवाद