फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सत्यपाल मलिक से मिलने पहुंचे कंडेला खाप के लोग, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर तीन घंटे बाद छोड़ा

Sat, 22 Apr 2023 05:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सत्यपाल मलिक के निवास के सामने पार्क में कार्यक्रम रखा था। अचानक वहां पर पुलिस पहुंच गई। सत्यपाल मलिक समेत सभी को हिरासत में ले लिया। आरके पुरम थाने में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : PTI (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद की कंडेला खाप के लोग शनिवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान कंडेला खाप के प्रेस प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि खाप हर समय पूर्व राज्यपाल के साथ खड़ी है। प्रदेश के लगभग सभी खापों ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में सत्यपाल मलिक के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने जिस बहादुरी के साथ पुलवामा हमले की पोल खोली है, उससे कंडेला खाप बहुत प्रभावित हुई है। शनिवार को प्रदेशभर से कई खापों के लोग उनसे मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन


आरके पुरम थाने में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे
कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सत्यपाल मलिक के निवास के सामने पार्क में कार्यक्रम रखा था। अचानक वहां पर पुलिस पहुंच गई। सत्यपाल मलिक समेत सभी को हिरासत में ले लिया। आरके पुरम थाने में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। इसी कारण तीन घंटे बाद सत्यपाल मलिक समेत सभी लोगों को पुलिस को छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्यपाल मलिक के खिलाफ साजिश रच रही है। इस साजिश को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कंडेला खाप से राजसिंह कंडेला, ख्याली राम लोहचब, राधेश्याम लोहचब, ईश्वर सिंह रायचंदवाला, रघुबीर भारद्वाज, आजाद सिंह पालवां भी दिल्ली पहुंचे थे। देर रात सभी लोग घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें