फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टरों की बदहाली पर हुडा के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Sat, 03 Feb 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी15-सेक्टर के पास जमा गंदा पानी। स्वयं
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-7 और 8 के लोगों ने शनिवार को सेक्टर की बदहाली को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समाधान की बजाय उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। सेक्टर सात निवासी रवि और विजय गोयल ने कहा कि जल्द ही हुडा सेक्टर के निवासियों की बैठक होगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा समस्याओं के निदान के लिए डीसी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर वासी रवि गोयल, तुलसी बंसल, कपिल जैन, विजय गोयल और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि जेंडी-7 का नाला खुला पड़ा है और पानी ओवरफ्लो है। सेक्टर सात के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सेक्टरों में जलभराव की समस्या है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से सभी परेशान हैं। इसके अलावा बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कई जगह पांच-पांच फुट पानी का भराव है। खेलने वाले बच्चे पानी में गिर जाते हैं, जिसके कारण अप्रिय घटना घटने का अंदेशा बना रहता है। सेक्टरवासी कई बार हुडा अधिकारियों व प्रशासन को लिखित में शिकायत कर चुके हैं लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हुडा अधिकारी लगातार सेक्टरवासियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सर्विस रोड 16 फुट का था, अब वह हुड्डा अधिकारियों की लापरवाही के कारण पांच मीटर का बना हुआ है जोकि हुड्डा विभाग की शर्तों का उल्लंघन है। यह रोड हुडा के बनाए गए नक्शे में भी 16 फुट का रोड है। इसके अतिरिक्त यहां पर एक कच्चा कोठरा पिछले लगभग 14 वर्षों से बना हुआ है, जिसमें चोरों व अपराधियों का अड्ढा बना हुआ है। हुडा सेक्टर के सौंदर्यकरण को खराब कर रहा है। हुडा अधिकारियों के बार-बार संज्ञान में लाने के बाद इसकी अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर कृष्ण दहिया, विजेन्द्र सिंह लाठर, सतपाल गौतम, रजनीश लाठर, दर्शन लाल, जसबीर सिंह, मा. विरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र चाहर, कर्ण सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन



03जेएनडी15-सेक्टर के पास जमा गंदा पानी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें