फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जीतगढ़ में लोगों का बेटियों के प्रति किया जागरूक

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी03: मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए खाप प्रति​नि​धि। स्रोत : खाप
विज्ञापन
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव जीतगढ़ में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता ललिता शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गर्भ में लिंग जांच को सामाजिक एवं कानूनी अपराध बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुपरवाइजर गीता देवी, देवीराम कौशिक, मूर्ति देवी, मुकेश रानी, आशा वर्कर मुकेश, अनीता रानी, सरपंच ममता रानी, सुमित्रा देवी, सुनीता, कविता, सीमा, गीता, कोमल, सविता, रीना, कुसुम, सुमन, संतोष, सरिता, अनु देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें