फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिफरे बूढ़ा बाबा बस्ती के लोग

Tue, 21 Nov 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

कॉलोनी वासियों ने साफ कहा कि जब तक नशा कारोबारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती वह जाम नहीं खोलेंगे। फिलहाल जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
जाम लगाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के बूढ़ाबाबा बस्ती के लोगों ने सोमवार रात को जींद-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप है कि पुलिस द्वारा नशे की बिक्री पर रोक और नशा कारोबारियों के खिलाफ कारवाई नहीं की जा रही। इसके रोष स्वरूप जाम लगाया गया है। जाम लगाए लोगों का कहना था कि वह नशे के कारोबार करने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप देते हैं लेकिन पुलिस उन्हें छोड़ देती है।
विज्ञापन


अब नशा कारोबारी उन पर हमला करने लगे हैं। जिसके चलते उनकी जान पर बन आई है। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कॉलोनी वासियों ने साफ कहा कि जब तक नशा कारोबारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती वह जाम नहीं खोलेंगे। फिलहाल जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगा हुआ है।

बूढ़ा बाबा बस्ती कॉलोनी वासी लोगों का सोमवार शाम को धैर्य उस समय जवाब दे गया जब नशा कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक सप्ताह पहले भी इस मामले में विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा के आवास पर  बैठक हुई थी। जिस में नशा कारोबारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।  जिस पर कॉलोनीवासियों ने जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए लोगों का साफ कहना है कि जब तक नशा कारोबारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती वह जाम नहीं खोलेंगे। फिलहाल कॉलोनी वासी जाम लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें