जींद। जिले में मंगलवार को भूकंप का असर प्रदेश सहित जींद और आसपास के क्षेत्रों में भी तेजी से देखने को मिला। इस दौरान घरों में बैठे लोगों ने काफी देर तक भूकंप के झटकों को महसूस किया। पंखे हिलने लगे। जमीन कांपने लगी। आनन-फानन लोग घरों से बाहर की ओर भागे। प्रदेश में रोहतक और झज्जर सिस्मिक जोन के अंतर्गत आते हैं।
इस दौरान जींद में लोग घरों से बाहर आ गए। इस दौरान भूकंप से एक मकान की दीवार में दरार आ गई। लोग दहशत में रहे।
रोहतक में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सड़कों की ओर निकल भागे। जींद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झज्जर में भी लोगों ने तेज झटके महसूस किए। किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं है। रेवाड़ी, बहादुरगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।