फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का निपटान किया जाए : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में सीएम विंडो और समाधान प्रकोष्ठ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने बताया कि चार अप्रैल को सफीदों में प्रस्तावित रैली के उपरांत मुख्यमंत्री सीएम विंडो एवं समाधान प्रकोष्ठ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा कर सकते हैं। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि लंबित शिकायतों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निपटान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं रहनी चाहिए और सभी जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें