फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना पड़ रहा तीन गुना ज्यादा किराया

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हो पाया है। इस कारण पैसेंजर ट्रेन कम चल रही हैं। पैसेंजर ट्रेन कम चलने के कारण यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में तीन गुणा किराया ज्यादा देना पड़ रहा है। इससे यात्रियों के जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है। पहले साधारण ट्रेन में जींद से कुरुक्षेत्र का किराया 30 रुपये लगता था जोकि अब 80 रुपये लग रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद रेलवे द्वारा ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही हैं। वहीं पैसेंजर ट्रेन की बजाय स्पेशल के नाम से ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसमें यात्रियों से पैसेंजर ट्रेन की अपेक्षा तीन गुना किराया ज्यादा देना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से पहले जींद रेलवे स्टेशन से 60 से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन जींद जंक्शन से होकर गुजरती थी, जिसमें 30 से अधिक पैसेंजर ट्रेन शामिल थी। अब फिलहाल कुरुक्षेत्र व सोनीपत रूट पर केवल एक-एक स्पेशल के नाम से ट्रेन चलाई जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि शेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए और स्पेशल के नाम से चलाई जा रही ट्रेनों में पहले की तरह कम किराया लिया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। कोरोना संक्रमण से पहले कुरुक्षेत्र व सोनीपत रूट पर तीन-तीन पैसेंजर ट्रेन चलती थी। यात्रियों की भीड़ भी कुरुक्षेत्र व सोनीपत रूट पर ज्यादा रहती है। कुरुक्षेत्र में विश्वविद्यालय होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी ट्रेन से जाना पंसद करते है। वहीं सोनीपत जाने वाली ट्रेन पानीपत होकर जाती हैं, जहां औद्योगिक क्षेत्र है। पानीपत व सोनीपत में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लोग निजी कंपनियों में नौकरी के लिए वहां जाते हैं। इसके अलावा रोहतक रूट यात्रियों को थोड़ी बहुत राहत है।
फिलहाल पैसेंजर की जगह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ किराया ज्यादा है। कुरुक्षेत्र व सोनीपत रुट पर केवल एक-एक पैसेंजर ट्रेन चल रही हैं। अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई निर्देश नहीं आए हैं। इसके अलावा किराया कम होने को लेकर भी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें