फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टपरीवास कालोनी की पक्की गलियां, बिजली लाइन डलेगी

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुराने हांसी रोड पर बसे टपरीवास काॅलोनी में न तो गलियां पक्की हैं, न बिजली लाइन बिछी हुई है। पेयजल सप्लाई भी सभी घरों तक नहीं पहुंच रही है। इन सुविधाओं का यह लोग 33 सालों से इंतजार कर रहे हैं। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने टपरीवास कालोनी का दौरा कर वहां के हालात देखे। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से समस्याएं जानी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही यहां पक्की गलियां बनाई जाएंगी और बिजली की लाइन डलवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कालोनी के लगभग दो हजार फुट एरिया में सीवरेज लाइन बिछा दी गई है। इसके अलावा जहां-जहां सीवरेज पाइप नहीं बिछी है वहां भी जल्द ही पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। इसके अलावा पेयजल, गलियां पक्की करने, बिजली पहुंचाने के लिए पोल लगाए जाएंगे और उसके बाद तारे बिछाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड-31 पार्षद और अन्य बिजली के पोल खड़ा करने और तार बिछाने को लेकर सोमवार को निगम एसई प्रमोद कुमार से मिले, जहां उनसे कार्रवाई करने की मांग की।

बॉक्स

33 साल से वंचित है कालोनी के लोग

पुराने हांसी रोड पर पड़ी नगर परिषद की जमीन पर वर्ष 1990 में कुछ लोग आकर बस गए थे। अब इनकी आबादी 400 से ज्यादा हो चुकी है। यह लोग कूड़ा बीनकर अथवा मजदूरी करके परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। यहां पर लोगों ने अपनी-अपनी झोपड़ी बना ली, लेकिन कालोनी में न तो पेयजल, न सीवरेज लाइन, गलियां कच्ची और न ही बिजली के लिए पोल तक खड़े किए गए हैं, जिससे इस कालोनी के लोग बिना सुख-सुविधाओं के जीवन यापन कर रहे थे। कालोनी के लोग हर सरकार में मूलभूत सुविधाएं दिलवाने की गुहार लगा चुके हंै, लेकिन किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


बॉक्स

16.30 लाख से होंगी गलियां पक्की

वार्ड-31 के पार्षद संजय गोयल ने बताया कि टपरीवास कालोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दौरा किया है। उनकी बदौलत कालोनी में सीवरेज लाइन बिछ चुकी है। अब 16.30 लाख से गलियां पक्की की जाएगी। वहीं कालोनी में पोल खड़ा कर तारे बिछाने को लेकर भी वह सोमवार को बिजली निगम के एसई से मिलें, जिसे उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें