फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों ने 25 जनवरी तक बढ़ाई हड़ताल

Tue, 23 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पटवारियों की हड़ताल सीमा पटवारी की अध्यक्षता में जारी रही। मंच संचालन जिला सचिव अमरदीप श्योकंद ने किया। प्रधान सूबे सिंह व पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने पटवारियों की मांग पूरी नहीं की तो बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अब पटवारियों ने 25 जनवरी तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते पटवारी लगातार हड़ताल बढ़ाने को मजबूर हैं। शुरू में पटवारियों ने तीन जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक हड़ताल की थी। उन्होंने कहा कि पटवारियों को उम्मीद थी कि तीन दिन की हड़ताल के बाद से ही सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुला लेगी, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते पटवारी हड़ताल को अब छठी बार बढ़ाने को मजबूर हैं। धरनारत पटवारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतनमान का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जबकि राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में अपनी संतुष्टि दे दी गई थी। प्रदेशभर में पटवारी की संख्या जहां चार हजार के आसपास होनी चाहिए थी, अब मात्र 1400 पटवारी ही काम कर रहे हैं। इससे पटवारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। इस अवसर पर पटवारी सन्नी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें