फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पे ग्रेड को लेकर नहीं बनी बात तो पटवारियों ने 31 तक बढ़ाई हड़ताल

Mon, 29 Jan 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को 27वें दिन पटवारियों की हड़ताल प्रधान सूबे सिंह की अध्यक्षता में जारी रही। जिला सचिव अमरदीप श्योकंद, प्रधान सूबे सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर व पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ में वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ मीटिंग में पे ग्रेड की मांग रखी गई थी, जिस पर वह संतुष्ट नहीं हैं। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अब 31 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पटवारी तीन जनवरी से हड़ताल पर हैं। इस दौरान अब तक पटवारी सात दौर में हड़ताल बढ़ा चुके हैं। पटवारियों को उम्मीद थी कि तीन दिन की हड़ताल के बाद से ही सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुला लेगी, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते पटवारी हड़ताल बढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें