08जेएनडी11-बैठक में भाग लेते हुए पटवारी और कानूनगो। स्रोत स्वयं
जींद। दी रेवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिला के सभी पटवारियों और कानूनगो ने पटवार भवन में बैठक का आयोजन किया। राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर और जिला प्रधान सूबे सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान पटवारियों और कानूनगो सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पटवारी और कानूनगो शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।