07जेएनडी17 : स्काउट-डे पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सफाई करते हुए छात्र। स्रोत संस्थान
जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में भारत स्काउट गाइड फाउंडेशन डे शुक्रवार को मनाया गया। मास्टर उमेश कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभाव, अनुशासन और निष्ठा इस संगठन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि सदैव तैयार रहो का सिद्धांत युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय, साहसी और जिम्मेदार बनाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नाटक, नारा लेखन और स्काउट प्रतिज्ञा प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज व मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। संवाद