07जेएनडी05 : कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनैना को स्मृति चिन्ह भेट करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में एनसीसी, प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और एनएसएस सेल की ओर से एक व्याख्यान हुआ। इसमें बेलरखां गांव की बेटी एवं पूर्व सेना अधिकारी डॉ. सुनैना सिंह ने विषय विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। डॉ. सुनैना ने छात्राओं को सर्विस सलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू की तैयारी से संबंधित जानकारी दी। सेना में चयन के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी, त्वरित निर्णय क्षमता और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान, एनसीसी प्रभारी डॉ. नयनदीप और प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान, संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल और कोषाध्यक्ष धर्मवीर मौजूद रहे। संवाद