फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पतालकोट और जम्मूतवी एक्सप्रेस एक महीने बंद रहेगी

Sat, 13 Jan 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी17-जींद जंक्शन का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाली 14624 पतालकोट एक्सप्रेस और प्रतिदिन वैष्णो देवी से आने वाली 16788 तिरुनेलवेली एक्सप्रेस, 19804 कोटा एक्सप्रेस और 16032 अंडमान एक्सप्रेस एक महीने तक बंद रहेगी। इन ट्रेनों के बंद होने का कारण भोपाल में चल रहा इंटरलॉकिंग कार्य है। यह कार्य अगले एक महीने तक चलेगा। इन ट्रेनों के बंद होने से उचाना, जुलाना, नरवाना और जींद जंक्शन से हजारों की संख्या में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। इसके अलावा जो कर्मचारी प्रतिदिन नरवाना से उचाना, जींद और उचाना जाते हैं उनको ज्यादा दिक्कत आएगी। अब यात्रियों को कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू या फिर श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस से ही दिल्ली जाना पड़ेगा। इसके अलावा दिल्ली जाने के लिए शाम से पहले कोई ट्रेन नहीं है। इससे इन दोनों ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी और उन्हें भारी परेशानी के बीच सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

14624 पतालकोट एक्सप्रेस सुबह चार बजकर दस मिनट पर फिरोजपुर कैंट से चलती है। यह ट्रेन प्रतिदिन आवागमन करती है सियोनी जंक्शन तक जाती है। 16788 नंबर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस वैष्णो देवी कटरा से चलती है। इसके अलावा 19804 कोटा एक्सप्रेस और 16032 अंडमान एक्सप्रेस तथा 11450 जबलपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक भी आवागमन नहीं करेगी जो कि माता वैष्णो देवी कटरा से चलती है। यह सभी टे्रनें नरवाना, उचाना, जींद और जुलाना स्टेशन से गुजरती हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन जिले से हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।

बॉक्स

दफ्तरों में जाने वाले कर्मचारियों को होगी ज्यादा दिक्कत

उचाना और नरवाना से प्रतिदिन काफी कर्मचारी जींद आते हैं। लघु सचिवालय में सभी विभागों के कार्यालयों में काफी कर्मचारी नरवाना और उचाना से हैं जो प्रतिदिन ट्रेनों में ही अप-डाउन करते हैं। 14624 पतालकोट एक्सप्रेस 8 बजकर 23 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंच जाती है, जो नरवाना से चलकर 8 बजकर 37 मिनट पर उचाना पहुंच जाती है। यह ट्रेन सरकारी कार्यालयों में जाने वाली कर्मचारियों के लिए उपयुक्त है। यह ट्रेन कर्मचारियों को समय पर जींद पहुंचा देती है।
विज्ञापन


वर्जन

14624 पतालकोट और माता वैष्णो देवी कटरा से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अगले एक महीने तक रद्द कर दी है। भोपाल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द की गई है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी होना स्वभाविक है। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।

12जेएनडी17-जींद जंक्शन का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें