फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई 17 रोडवेज बसों की नहीं हुई पासिंग, कागजात तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 20 दिन पहले रोडवेज बेड़े में शामिल हुई 17 बसों के ऑनरूट होने के लिए अभी दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही इन बसों की सुविधा का लाभ यात्री उठा सकेंगे। इन बसों को मिलाकर कुल 194 बस रोडवेज बेड़े में हो गई हैं। इनमें से 177 बस ऑनरूट हैं। इन 177 बसों में 37 किलोमीटर स्कीम वाली बस भी शामिल हैं। 17 बस जब सड़कों पर दौड़ेंगी तो यात्रियों को काफी लाभ होगा। इन बसों को चलाने के लिए रोडवेज प्रशासन हरियाणा कौशल रोजगार निगम से चालकों व परिचालकों की भर्ती करेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष रोडवेज बेड़े में काफी बसों की वृद्धि हुई है। अब तक लगभग 50 बस नई मिल चुकी हैं। इन सभी बसों के ऑनरूट होने से यात्रियों को काफी सुविधा हुई है। पिछले वर्ष रोडवेज बेड़े में केवल 100 बस रह गई थीं। इसके बाद 37 किलोमीटर स्कीम के तहत बस शामिल हो गईं। अब धीरे-धीरे रोडवेज को नई बस मिल रही हैं। अभी 17 नई बस आने से इनकी संख्या 194 हो गई है। रोडवेज प्रशासन नई बसों को लंबे रूटों पर तैनात करता है। जो बस पुरानी हो जाती हैं, उनको छोटे रुटों, खासकर ग्रामीण रूटों पर लगा दिया जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन सुविधा मिल जाती है। रोडवेज प्रबंधन अब इन 17 बसों के लिए रूट चार्ट तैयार कर रहा है ताकि इनकी पासिंग होते ही इनको निर्धारित रूटों पर शुरू कर दिया जाए। वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने चालक व परिचालकों की स्थाई भर्ती करने की मांग की है। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने कहा कि रोडवेज को चालक व परिचालकों की स्थाई भर्ती करनी चाहिए। रोडवेज में फिलहाल 150 चालक व इतने ही परिचालकों की जरूरत है।





रोडवेज को जो 17 नई बस मिली हैं, उनके कागजात तैयार करवा दिए गए हैं। जल्द ही इनकी पासिंग हो जाएगी तथा यह बस ऑनरूट हो जाएंगी। इनके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। चालक-परिचालकों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें