जींद। जम्मू से इंदौर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन चोरी होने पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इंदौर के लक्ष्मी नगर निवासी अनुज भारद्वाज ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह 1 मई को ट्रेन नंबर 22942 इंदौर सुपर फास्ट में सवार होकर इंदौर जा रहा था। रात में वह अपना मोबाइल पोन सीट पर रखकर सो गया। अगले दिन सुबह उठा तो उसका मोबाइल चोरी मिली। उसने देखा कि ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंची है। अनुज ने बताया कि उसका मोबाइल फोन जींद जंक्शन से पीछे कहीं पर चोरी हुआ था। एएसआई कपिल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद