फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय में एक साल बाद शुरू हुई पार्किंग

Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में एक साल से लटका पार्किंग का ठेका अलॉट हो गया है। जिला प्रशासन ने पार्किंग का ठेका एक फर्म को सौंपा है। अब लघु सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। ठेका अलॉट नहीं होने से पार्किंग व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। इसके अलावा वाहन चोरी की वारदात भी हो रही थी, लेकिन अब पार्किंग ठेका अलॉट होने से वाहन चोरी पर अंकुश लगेगा। वहीं लघु सचिवालय में आने वाले कर्मचारी तथा अन्य लोगों को वाहन चोरी का खतरा नहीं रहेगा। लघु सचिवालय की सभी बिल्डिंगों में पार्किंग ठेका अलॉट होने की सूचना का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लघु सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गेट नंबर-1 और दो नंबर से प्रवेश करें। इसके बाद लघु सचिवालय के बैक साइड में अपनी गाड़ी पार्क करें। उनको यह भी हिदायत दी गई कि वे अधिकारियों के गेट से लघु सचिवालय में प्रवेश नहीं करेंगे और अधिकारियों की पार्किंग में अपने वाहन नहीं खड़ा करेंगे। कर्मचारियों को 15 दिन के अंदर अपने वाहन पर ठेकेदार से वार्षिक स्टीकर लगवाना होगा। कर्मचारियों को ये वार्षिक स्टीकर निशुल्क मिलेंगे। प्रवेश द्वार पर लगे कैमरों में दस दिन की रिकॉर्डिंग भी रखी जाएगी।
विज्ञापन


ठेका अलॉट नहीं होने से बिगड़ी थी व्यवस्था

लघु सचिवालय में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। इनमें से अधिकतर अपने वाहन से आते हैं। परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन खड़े करने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं, मगर कुछ कर्मचारी इधर-उधर वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इसके अलावा गांव से आने वाले लोग भी अपने वाहन को सचिवालय में सड़क के किनारे खड़ा करके चले जाते हैं, इससे अन्य को वाहन निकालने में परेशानी होती है।

चोरी की घटना पर लगेगा अंकुश

लघु सचिवालय में बिना पार्किंग ठेका अलॉट होने के कारण अव्यवस्था बनी रहती थी। क्योंकि अधिकतर लोग अपने वाहन को परिसर में इधर-उधर खड़े कर चलते जाते थे। इससे वाहन चोरी होने का डर रहता था। वहीं बाइक चोरी होने की घटनाएं हो भी चुकी थीं। पार्किंग अलॉट होने से अब चोरी पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन

बाइक के 10 और कार के जाएंगे 20 रुपये
पार्किंग का ठेका लेने वाली फर्म ने बाइक और कार की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछली बार ठेका लेने वाली फर्म बाइक, स्कूटर की फीस 10 रुपये और कार की 20 रुपये ले रही थी। फिलहाल इस बार भी बाइक-स्कूटर के 10 रुपये और कार के 20 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि अभी मासिक या वार्षिक पास का शेड्यूल नहीं बनाया है। इस बार पार्किंग का ठेका 12 लाख 90 हजार में हुआ है, जबकि पिछली बार 16 लाख में अलॉट हुआ था। आमदनी कम बताकर पिछला ठेकेदार बीच में ही छोड़ दिया गया था।

लघु सचिवालय में पार्किंग का ठेका अलॉट कर दिया है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गेट नंबर-1 और दो नंबर से प्रवेश करें। इसके बाद लघु सचिवालय के बैक साइड में अपनी गाड़ी को पार्क करें। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें