फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिवानी रोड पर पशु अस्पताल की खाली जमीन में पार्क व सामुदायिक भवन बने

विज्ञापन
23जेएनडी04: पार्क व सामुदायिक भवन की मांग को लेकर एकजूट हुए लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भिवानी रोड पर पशु अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर मंजूर हो चुके पार्क के निर्माण व एक सामुदायिक भवन बनाने की मांग को लेकर आसपास के लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद नितिका शर्मा, पार्षद महीपाल व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ठ ने बताया की उनकी मांग के चलते इस स्थान पर पार्क के निर्माण के लिए सरकार ने धनराशि को मंजूर किया था, लेकिन विभागों की मलकियत के विवाद के चलते यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। इसको काफी समय बीत चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए इसे अटल पार्क की तर्ज पर सीएम घोषणा में डलवा कर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। पार्षद नितिका शर्मा ने कहा की भिवानी रोड पर शहर की 20 प्रतिशत के लगभग आबादी रहती है, लेकिन यहां पर खाली जगह पार्क व सामुदायिक केंद्र का अभाव है। जहां लोग सैर कर सकें या सुख दुख में एकत्रित हो सकें। उसके लिए पार्क के साथ एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण करवाया जाए। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी यहां एक सोसाइटी का गठन कर लिया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि महिपाल व अन्य लोगों ने कहा की यहां के निवासियों की जरूरत को नजर अंदाज न किया जाए। यहां पर लोगों को टहलने के लिए पार्क, सामुहिक कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन की सख्त जरूरत है। इसके निर्माण के लिए शीघ्र ही सरकार व प्रशासन को काम करना चाहिए। इस अवसर पर टीम जींद सुधार के प्रधान प्रवीण सैनी, चंद्रकांत, मन्नू हिंदू, सुशील कु मार, राम, महाबीर, नरेश, राजेश देव समेत अनेक महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें