फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शप्पू लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बताकर दुकानदार को दी मारने की धमकी

Mon, 02 Sep 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शप्पू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर दो युवकों ने दालमवाला गांव निवासी किराना दुकानदार को फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव दालमवाला निवासी प्रदीप ने कहा कि वह गांव में किराना की दुकान चलाता है। 25 अगस्त की रात को जब वह सो रहा था, तो लगभग साढ़े दस बजे उनके पास एक कॉल आई। वह नंबर गांव दालमवाला निवासी अंशु का था। उस दौरान उसके साथ आदी उर्फ आदित्त भी था। इनके अलावा कई युवक साथ में धमकी देते सुनाई दे रहे थे। दोनों ने उसको धमकी दी कि वह शप्पू लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बोल रहे हैं और तुम्हें जान से मारने की सुपारी ले रखी है। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें