फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एमएसपी गारंटी कानून को लेकर पंचायत 8 को

Mon, 03 Mar 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी12: दातासिंह वाला बार्डर पर ट्राली में विश्राम करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। किसान
विज्ञापन
नरवाना। खनौरी किसान मोर्चे पर रविवार को 97वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

यहां पर पांच मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन का 100 दिन पूरे होने पर 100 किसान एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला किसान महापंचायत होगी। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। इससे सरसों व गेहूं की फसलों में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। सरकारों को बिना किसी देरी के गिरदावरी करवा कर किसानों के लिए उचित मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। इसके साथ-साथ देशभर में जिला व तहसील स्तर पर किसान एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू व रत्नपुरा किसान मोर्चों पर महिला पंचायत आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें