27जेएनडी04-तीज क्वीन का खिताब जीतने वाली पलक जिंदल। स्रोत : शाखा
जींद। भारत विकास परिषद जयंती शाखा जींद की ओर से हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज के पारंपरिक गीत, नृत्य और प्रतियोगिताओं के साथ माहौल उल्लासमय रहा। यहां पलक जिंदल को तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। इसके साथ-साथ भारत विकास परिषद की ओर से संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सिलाई केंद्र ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया।